फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना के ग्रामीणों का पुलिस आफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना के ग्रामीणों का पुलिस आफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। अनुसूचित जाति के एक युवक की हत्या के मामले में मवाना से आये ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस आफिस पर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि जिन लोगों ने युवक की हत्या की, पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नासिरपुर गांव की रहने वाली धीरेंद्री ने बताया कि 26 अप्रैल को गांव के कुछ युवक उसके बेटे कल्लन को घर से बुलाकर ले गये थे। कल्लन अपनी कार से गया था। अगले दिन कल्लन का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। धीरेंद्री का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या में इन ही लोगों का आरोप है जो उसे घर से बुलाकर ले गये थे। बाद में उन्होंने उसकी हत्या की और फिर शव को कार सहित नहर में फेंककर दुर्घटना दर्शाने की कोशिश की। वह पुलिस थाने के चक्कर लगा-लगाकर थक गई है, लेकिन उसकी सुनवाई कोई नहीं कर रहा। इस दौरान महिला एसएसपी नितिन तिवारी के समक्ष फूट-फूटकर रोने लगी। एसएसपी ने तत्काल मवाना पुलिस से बात की और फटकार लगाते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें