फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड, 30 हजार वाहन कैसे निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हैड़ा चौराहे पर सर्विस रोड पर ही निर्भर हजारों वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जगह-जगह चल रहे काम से रोज लग रहा जाम
मोहित कुमार
मोदीपुरम।
पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। हर रोज हाईवे से निकलने वाले करीब 30 हजार वाहनों का आवागमन साढ़े पांच मीटर के सर्विस रोड पर निर्भर है। ऐसे में वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है।
दिल्ली देहरादून हाईवे पर जगह जगह काम चल रहा है। सबसे ज्यादा समस्या मोदीपुरम के पल्हैड़ा चौराहे पर है। यहां पर छह लेन का ओवरब्रिज बन रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक ओर नाले को तोड़कर सर्विस रोड से ट्रैफिक निकाला जा रहा है। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के चलते यहां रोज जाम लग रहा है। सर्विस रोड सिर्फ साढ़े पांच मीटर की है, जबकि हाईवे से रोज करीब 30 हजार वाहन निकलते है। भारी वाहन निकलने पर यहां हालात और खराब हो जाते हैं। रविवार को भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

मोदीपुरम है मुख्य चौराहा
पल्हैड़ा चौराहा मोदीपुरम का मुख्य चौराहा है। इस चौराहे पर चारों ओर से ट्रैफिक का दबाव रहता है। अब तो मेरठ की ओर से फेज दो जाने वाले लोगों को दो किमी आगे से कट से आना पड़ता है। इस बीच जाम लगने पर पाबली स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ता है।
निर्माण कंपनी भी नहीं गंभीर
ओवरब्रिज निर्माण कंपनी से काम शुरू करने से पहले ट्रैफिक के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। कंपनी ने रूट डायवर्जन तो कर दिया, लेकिन लोगों को सिर्फ सर्विस रोड का ही सहारा है। जबकि एक ओर सर्विस रोड भी टूटी है।
विज्ञापन

वर्जन--
ओवरब्रिज निर्माण के लिए पिलर खुदाई का काम चल रहा है। चार मशीन लगाई गई हैं। पिलर जब ऊपर उठने शुरु हो जाएंगे तो सर्विस रोड पर समस्या कम हो जाएगी। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए काम तेजी से कराया जा रहा है। -एनके रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर, कृष्णा कंस्ट्रक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें