फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार भारती द्वारा नाटक मंचन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

मेरठ। संस्कार भारती महानगर इकाई द्वारा भारत मुनि स्मृति दिवस के अवसर पर ‘रक्त अभिषेक नाटक’ का मंचन किया गया। चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ। इतिहास को मंच पर उतरता देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

नाटक अंतिम मौर्य राजा ब्रहद्रथ के काल से संबंधित नाटक रक्त अभिषेक से लोगों को संदेश दिया। राजा ब्रहद्रथ की अहिंसा से अंधश्रद्धा सैनिक-रणनीति, और निर्णय-क्षमता, भारतीय-सुरक्षा तंत्र को अक्षम कर देती है। वह यूनानी आक्रांता सिकंदर की भारत में असफलता और सेल्युकस की पराजय का बदला लेने के लिए यूनानी राजा मिनेडर के आक्रमण का मार्ग प्रशस्त कर देता है। इस परिदृश्य में सेनापति पुष्यमित्र का आविर्भाव इतिहास को नया मोड़ देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप दत्त ने की और मुख्यातिथि मोहित जैन रहे। शुभारंभ अश्वनी गुप्ता, संदीप दत्ता, शिप्रा रस्तोगी और नवीन अरोड़ा ने किया। भारत भूषण शर्मा व पार्श्व संगीत, अनिल शर्मा के निर्देशन में नाटक का मंचन हुआ। मुख्य कलाकार कात्यानी गुप्ता, अंटोनिया, सुरेंद्र शर्मा ने राजा बृहद्रथ सेनापति के रूप में, हेमंत गोयल ने यूनानी राजा के रूप में, अनिरुद्ध गोयल ने एटाइटस, राशिद यूसुफ, हिमांशु लोधी, सागर शर्मा, अनिल शर्मा, हिमांशु चौधरी, शादाब बैठवी, दर्पण जैन, दीपक भाटी, गुल फरान, वरुण शर्मा, निखिलेश रखेजा, निशांत आदि कलाकारों ने अभिनय किया। मंच संचालन संस्कार भारती के अनिरुद्ध, स्वर साधना के कंवलजीत सिंह ने किया। राजगोपाल, अमिताभ, सुनील चड्ढा, प्रदीप बंसल, इंद्रजीत कथूरिया, दिशा, रंजन गौड़, कपिल त्यागी, कपिल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें