फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा मेरठ पैसेंजर को पलटने का प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा । शनिवार रात्रि में मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव पांची अंडरपास के नजदीक टेलीफोन का खंभा डालकर ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया था। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक लिया था। हालांकि खंभे को हटाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया था। इस मामले में हापुड़ आरपीएफ की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम मेरठ से खुर्जा के लिए पैसेंजर ट्रेन 5.35 बजे निकली थी। ट्रेन जैसे ही मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर शाम 6.40 बजे गांव कैली से पहले पांची अंडरपास से गुजरी को दोनों पटरियों पर टेलीफोन का पोल रखा हुआ था। आगे कैली स्टेशन होने के कारण ट्रेन की गति धीमी थी। उधर, ट्रेन का इंजन जैसे ही खंभे से टकराकर उस पर चढ़ा तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया था। बाद में यात्रियों की मदद से खंभे को ट्रैक से हटवाया। चालक ने इसकी जानकारी हापुड़ जीआरपी को दी। जिसमें रात्रि में जीआरपी की एक टीम थाना खरखौदा पहुंची तथा मामले की सूचना दी थी। जिसमें बाद में खरखौदा पुलिस ने मौके पर पडे़ खंभे को ट्रैक के पास से हटवा दिया। बाद में इस मामले में जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ ट्रैक पर खंभा डालकर ट्रेन को पलटाने के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामला ट्रेन को पलटने की साजिश का था या किसी अराजक तत्व में घटना को अंजाम दिया है।-राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें