बागपत रोड व्यापार संघ ने रविवार को दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई देने के साथ सहभोज किया। बागपत रोड व्यापार संघ द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल रहे। अध्यक्षता व्यापार संघ अध्यक्ष अजय मित्तल और संचालन रजनीश गुप्ता और संजय गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम में रवि विश्नोई, बिजेंद्र अग्रवाल, पवन मित्तल, कमल ठाकुर, फिल्म अभिनेता गिरीश थापर, कैलाश कौशिक, कबीर विश्नोई, संदीप गुप्ता एल्फा, इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद आदि मौजूद रहे।