फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन

मेरठ। शहर में स्थित डेयरियों के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं नगर निगम और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने शहर में डेयरियों से फैल रही गंदगी को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की थी। नगर निगम न्यायालय में डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का पक्ष कई बार रख चुका है, लेकिन धरातल पर नोटिस जारी करने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन की रिपोर्ट पर एसीएम ब्रह्मपुरी अरविंद कुमार ने गोरीपुरा ब्रह्मपुरी निवासी सुरेंद्र पुत्र गिरधारी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार डेयरी में 48 पशुओं का होना दर्शाया है। साथ ही पशुओं का गोबर नालों में बहाए जाने की बात कही है। एसीएम ने डेयरी संचालक को तत्काल डेयरी बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर वह स्वयं नहीं हटाते हैं तो पुलिस से हटवाई जाएगी। जिसका खर्च डेयरी संचालक से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें