पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें एकलव्य हाउस और कार्तिकेय हाउस के छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस को एक विशेष आयाम प्रदान किया। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत से सजी हुई नाटिका प्रस्तुत कर पृथ्वी के प्रति हमारे कर्तव्यों से परिचित कराया तथा पृथ्वी को स्वच्छ होने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य एपी शर्मा ने कहा कि धरती माता हमारा पालन करती है। हमें पृथ्वी माता के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।