पेट्रोल पंपों के शौचालयों का करें निशुल्क उपयोग
मेरठ। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि स्वच्छता की जो जोत जगी है, उसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। ऐसे में लोग स्वच्छता एप को गूगल प्ले स्टोर से अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड करें और उसका उपयोग करें। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों के शौचालयों को आम जनता निशुल्क उपयोग कर सकती है।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत मंडल के सभी जनपदों सहित प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निकायों के अधिकारियों की शिकायत निवारण प्रणाली को चुस्त दुरुस्त करने, जनता से बेहतर समन्वय बनाने को कहा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों पर कर्मचारियों की तैनाती कर वहां बोर्ड लगाकर संबंधित कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए निर्देशित किया है। ताकि सार्वजनिक शौचालयों की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।