सघन मिशन इंद्रधनुष में 2779 बच्चों का टीकाकरण
मेरठ। सघन मिशन इंद्रधनुष के चतुर्थ चरण में दूसरे दिन मंगलवार को 2779 बच्चों और 380 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। यह अभियान 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसमें 695 सत्र स्थलों पर दो वर्ष तक के 10441 बच्चों और 5768 गर्भवती महिलाओं को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव केलिए प्रतिरक्षित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में शाम को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अंतर्विभागीय डूडा एवं सिविल डिफेंस केसाथ सहयोग केलिए चर्चा की गई। कम उपलब्धि वाले चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लल्लापुरा, लखीपुरा, तहसील और जाकिर कालोनी के चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया और कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डॉ. ज्योत्सना वत्स, संयुक्त निदेशक डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. संजय मेहरोत्रा, डॉ. रजत गर्ग, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. पूजा शर्मा, नजमुनिशा, परवीन कौशिक, मनोज पांडे, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।