डीएमसीसी ने श्रीनाथ एकेडमी को 62 रनों से हराया
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ एकेडमी में रविवार को दीपक भटनागर की पुण्यतिथि पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच डीएमसीसी शास्त्रीनगर और श्रीनाथ एकेडमी के बीच खेला गया। डीएमसीसी ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 344 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रीनाथ एकेडमी 27.3 ओवर में 282 रन ही बना सकी। विजेता टीम के बल्लेबाज अश्वनी ने 125 रन, सूरज 91 और हेमंत ने 41 रन बनाए। बालिंग में भी अश्वनी ने तीन विकेट झटके। क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू , वानी भटनागर, सृष्टि भटनागर, प्राची भटनागर, मनोज भटनागर, अमित शर्मा, प्रांजल चौधरी, अभिन्न चौधरी, मनीष राणा, नीरज चौधरी, चंद्रेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
मेरठ। भावनपुर के नंगला साहू में रविवार को पांच दिवसीयकबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान ने किया। आयोजक के अनुसार प्रतियोगिता में नंगला साहू, जई, इकला रसूलपुर, कस्तला, और गंगानगर सहित कई क्षेत्रों की टीम ने प्रतिभाग करेंगी। पहले दिन नंगला साहू और गंगानगर की टीम के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में नंगला साहू की टीम ने अपनी विरोधी टीम को 5-0 से हराते हुए जीत हासिल की। साबिर, ताहिर, नौशाद मौजूद रहे।