फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन मेें शहर में बिके 700 वाहन
विज्ञापन

मेरठ। त्योहारी सीजन ने आटोमोबाइल सेक्टर को संजीवनी दी है। शहर में नवरात्र के पहले दो दिन में करीब 700 वाहनों की बिक्री हुई है। टाटा, मारुति और हुंडई ने अपने टारगेट सेट कर लिए हैं। दो दिन में तीनों प्रमुख कंपनियों की करीब 120 गाड़ियां बिक चुकी हैं। उधर, हीरो और हांडा दोनों कंपनियों ने दो दिन में 250 से अधिक बाइक बेची हैं।
टाटा की हैरियर, नेक्सोन और हैक्सा कारों की सर्वाधिक मांग है। वासु ऑटोमोबाइल के मालिक विश्वास वासु ने बताया कि दो दिन में 31 गाड़ियां बिकी हैं। वहीं मारुति की ब्रीजा, आल्टो, डेकोर सभी ब्रांड ग्राहकों की पहली पसंद हैं। मेरठ में प्रमुख डीलर हर्ष कुमार ने बताया कि दो दिन में कंपनी 50 कारें बेची हैं। पिछले त्योहारी सीजन में 400 कारें बेची थीं। इस बार 500 का टारगेट लेकर चल रहे हैं। हालांकि ऑटोमोबाइल सेक्टर को बैंक द्वारा मदद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

मार्केट ने पकड़ी रफ्तार
हुंडई कंपनी की आई-20, नियोस, ग्रेंड नियोस, क्रेटा की खासी डिमांड है। सेल्स मैनेजर मसूद खां ने बताया कि सेल्स फिगर इस साल बढ़ेेंगे। पिछले साल करीब 186 गाड़ियां त्योहार के दौरान बेची थीं। इस बार रेनो कार भी मांग है। सिटी शोरूम से पांच गाड़ियां बेची हैं। मुख्य शोरूम में जबरदस्त बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

हीरो और हांडा ने बेचीं 250 बाइक
एलिगेंट हांडा ने नवरात्र के प्रथम दो दिनों में करीब 120 बाइक बेचीं हैं। इसमें मुख्य रूप से हांडा शाइन और एक्टिवा स्कूटर है। एलीगेंट हांडा के संचालक विनय कुमार ने बताया पिछले साल 1100 बाइक बेची थीं। इस साल 25 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। कंपनी ग्राहकों को चांदी का सिक्का, तीन हजार का कूपन, पेटीएम खरीद पर 7 हजार रुपये के कूपन आदि ऑफर दे रही है। उधर, हीरो के डिस्ट्रीब्यूटर जय कुमार, अरुण कुमार के सेल्स मैनेजर संजय भारद्वाज ने बताया कि दो दिन में करीब 130 बाइक बिकी हैं। इसमें एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर आदि बाइक हैं। कंपनी एक्सचेंज ऑफर, सरकारी स्कीम आदि की सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें