फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलावट के शक के 70 किलो मिल्क केक नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मिलावट के शक में सरधना क्षेत्र से करीब 70 किलो मिल्क केक नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि सरधना क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान दो स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने गांव मुल्हेड़ा में बनाए जा रहे मिल्क केक और गांव कलंद में सरसों के तेल के नमूने लिए।
विज्ञापन

जांच के दौरान 70 किलो मिल्क केक अस्वच्छ व अस्वस्थकर परिस्थितियों में निर्माण एवं भंडारण पाया गया। जनहित में विभाग ने इसे मौके पर नष्ट करा दिया। उन्होंने बताया कि जो नमूने लिए गए हैं उन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। खराब गुणवत्ता और गंदगी में तैयार खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में इसे बिक्री से रोकना जरूरी है। विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें