फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से 7 की मौत, 80 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से 7 की मौत, 80 नए मरीज मिले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ में बृहस्पतिवार को कोरोना के नए मामले में कमी आई है। बृहस्पतिवार को 2781 लोगों की जांच हुई जिसमें 80 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 7 लोगों की मौत भी हुई। मृतकों में 4 मेरठ के जबकि बुलंदशहर, हापुड़ और अमरोहा का भी एक एक मरीज हैं।
सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 6 मौत हुई हैं जबकि एक मौत अन्य अस्पताल में हुई है। मृतकों में के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी 65 वर्षीय महिला, सेक्टर 2 शास्त्रीनगर निवासी 70 वर्षीय महिला, आनंदपुरी निवासी 44 वर्षीय युवक और गोविंदपुरी निवासी 90 वर्षीय वृद्धा शामिल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 80 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 9368 पहुंच गई है। जबकि मौत का आंकड़ा 231 हो गया। इनमें से 7070 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 120 मरीज स्वस्थ हुए। अब मेरठ में 2067 कोरोना के केस एक्टिव हैं। 1157 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए मिले मरीजों में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर के अलावा छात्र, महिलाएं, श्रमिक, दुकानदार, पेंशनर, उद्यमी, बैंककर्मी, ट्रेवलर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें