फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर निर्माण के 500 साल की संघर्ष गाथा है फिल्म 695

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर छाई मेरठ की अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना के 500 वर्ष के संघर्ष पर सिनेमाघरों में फिल्म 695 रिलीज हुई। फिल्म में मेरठ की अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्ष की संघर्ष गाथा फिल्माई गई है। फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने बताया कि फिल्म 695 में 6 का मतलब 6 दिसंबर 1992 है जब विवादित ढांचा विध्वंस हुआ। 9 का मतलब 9 नवंबर 2019 है। इस दिन न्यायालय का फैसला आया। 5 का मतलब 5 अगस्त 2020 है। इस शुभ दिन मंदिर का शिलान्यास हुआ। यह फिल्म इन्हीं दिनों के ईद-गिर्द घूमती है। इसलिए फिल्म का नाम 695 रखा गया है। बताया कि फिल्म की कहानी 1528 के घटनाक्रम से शुरू होती है, जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर को ध्वस्त कर विवादित स्थल का निर्माण कार्य हुआ। 1943 में गुरु राघवदास अपने शिष्यों के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करते हैं। विशेष समुदाय के लोग उनका विरोध करते हेँ। गुरु राघवदास अपने शिष्य रघुनंदन के साथ विशेष समुदाय के लोगों से मिलकर इस बात पर विचार विमर्श करते हैं। 1949 में प्रभु की मूर्ति का प्रकट होना। 9 नवंबर तक न्यायालय का फैसला। यह सब फिल्माया गया है। फिल्म का निर्देशन योगेश भारद्वाज और रजनीश बेरी ने किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
विज्ञापन

- मल्टीप्लेक्स में प्रतिदिन चल रहा एक शो
शॉपरिक्स वेव और पीवीएस आईनोक्स में प्रतिदिन मूवी का एक-एक शो दिखाया जा रहा है। वेव के मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई। रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रतिदिन 2:45 पर शो दिखाया जा रहा है। वहीं, पीवीएस आईनोक्स के मैनेजर नरेश शर्मा ने बताया कि शाम 6:40 पर प्रतिदिन एक शो दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

- पीवीएस में अयोध्या का होगा लाइव प्रसारण
- पीवीएस आईनोक्स में एक स्क्रीन पर 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर का लाइव दिखाया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक शो चलेगा। नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि 100 रुपये में पॉपकार्न और कोल्ड डि्रंक फ्री दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें