फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदेशों का उल्लंघन करने पर बिल्डरों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मेडा के उप प्रभारी प्रवर्तन प्रमोद कुमार वर्मा ने आउटर रिंग रोड के पास अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे दो बिल्डरों पर आदेशों का उल्लंघन करने पर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार ने तहरीर में बताया कि मेडा ने शिकायत मिलने पर नोटिस की कार्रवाई की थी और इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई थी। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों बिल्डर लगातार निर्माण कार्य करा रहे हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर मेडा अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रमोद कुमार ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें