मेरठ। रिजल्ट आने के बाद कॉपी में मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं होने पर आरटीआई में कॉपी का प्रिंट आउट लेने के अब छात्रों को प्रति कोड 66 रुपये देने होंगे। अभी तक छात्रों को कॉपी की प्रति लेने के लिए 32 रुपये जमा करने होते थे। आरटीआई में कॉपी देखने के लिए छात्रों को 10 रुपये शुल्क जमा करना होता है। कॉपी की फोटो कॉपी के लिए अब तक 32 रुपये देने होते थे। ये शुल्क प्रति कोड-विषय देना होगा।
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय करें शुरू
मेरठ। स्नातक बीए में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय को तीन विषयों में से एक वैकल्पिक विषय के रूप में लिया जाना है। ऐसे में सात कॉलेजों को जहां ये विषय नहीं है, उनको इसे संचालित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
प्री पीएचडी कोर्स वर्क की सूची जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में प्री पीएचडी कोर्स वर्क में मैथ और एजुकेशन के छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
बीएससी-बीकॉम के कई विषयों की उत्तर कुंजी जारी
मेरठ। सीसीएसयू ने बीएससी-बीकॉम के कई विषयों की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। ऐसे में अगर किसी छात्र को इन पर आपत्ति है तो वह निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकता है। विवि की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देखी जा सकती है।