भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पवार ने कहा कि युवाओं ने 2014 में केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंका था। जिससे आज केंद्र में गरीब, किसान, शोषित और युवाओं की हितैषी सरकार है। अब हमें मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 के न्यू इंडिया के सपने को पूरा करना है। न्यू इंडिया बनेगा सभी युवाओं का सपना पूरा होगा। क्योंकि आज देश में 65 फीसदी युवा हैं, जो देश का भविष्य तय करेगा।
आयुष पवार ने यह बात रविवार को मेरठ आगमन पर शास्त्रीनगर स्थित एक मंडप में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कही। इससे पूर्व मेरठ की सीमा में पहुंचने पर आयुष पवार का परतापुर बाईपास तिराहा पर युवाओें ने भव्य स्वागत किया। यहां से उनका काफिला जुलूस के रूप में दिल्ली रोड से शहर में होते हुए शास्त्रीनगर पहुंचा। आयुष पवार ने मार्ग में पड़ने वाली महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया, उनका शहर में तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। आयुष पवार क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेरठ आए। मौके पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, संजीव जैन सिक्का, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मुकेश सिंघल, संजय त्रिपाठी, संदीप प्रधान, वीनस शर्मा, विवेक रस्तोगी, डॉ. विशाल सारस्वत, पीयूष शास्त्री, कमलदत्त शर्मा, विकास गिरधर, परविंदर त्यागी, आशीष बंसल, आशीष अग्रवाल, गिरीश मोहन गुप्ता, विवेक वाजपेयी, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव त्यागी, हेमंत सिंह, शशांक गुप्ता, मुकुल शर्मा, राहुल शर्मा, अनुज गोयल, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।