फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा हुआ तो होगी सख्त कार्रवाई-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने पैमाइश कर तारबंदी के आदेश दिए
विज्ञापन

सरधना। पशु चिकित्सालय के निकट नजूल की भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पालिका सभासदों की शिकायत पर एसडीएम ने भूमि की पैमाईश कराकर तारबंदी कराने की बात कही है।
तहसील रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास पालिका रिकार्ड के अनुसार नजूल की करीब 1100 वर्ग गज मीटर से अधिक भूमि खाली पड़ी हैं। सभासदों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से नजूल की भूमि के जाली दस्तावेज बनवाकर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने इस संबंध में पालिका को भूमि की पैमाइश कर तारबंदी करने के आदेश दिए। सभासदों का आरोप है कि पालिका के कुछ कर्मचारी इस मामले में लापरवाही कर रहे हैं। जबकि कब्जा करने वाले लोग भूमि पर चारदीवारी कराने के फिराक में हैं। इस संबंध में सभासद दिलशाद, शाकिर व अन्य सभासदों ने लापरवाह पालिका कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने फिर से दोबारा निर्देश देते हुए कहा कि अजगर नजूल की भूमि पर कब्जा हुआ तो कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय के निकट कुछ सभासदों के द्वारा नजूल की बताई जा रही है, भूमि की पैमाइश व तारबंदी के लिए पालिका को लिखा गया है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार भारतीय एसडीएम सरधना
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर नजूल की भूमि की पैमाईश कर उसकी तारबंदी कराने के लिये नजूल लिपिक को लिखा गया है, जल्द ही नजूल की भूमि की पैमाईश कराकर तारबंदी करा दी जायेगी ,किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जायेगा - शबीला अंसारी चेयरपर्सन सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें