फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पब्लिक स्कूल में-छात्र अधिवेशन में शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गंज बाजार स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से छात्र अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कियों की अशिक्षा व समाज में फैली बुराइयों को लेकर चर्चा की गई। वहीं, उन्मूलन पर भी छात्राओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी साजिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज के माहौल में लड़कियों के लिए तालीम हासिल करने में बहुत की परेशानियां आ रही हैं। उन सभी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके निस्तारण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम मजहब का पालन करते हुए छात्राएं अपनी तालीम को जारी रख सकती हैं। कार्यक्रम में गत तीस नवंबर को संस्था द्वारा कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल चार विद्यालयों के चार सौ बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें रक्सा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ मोहम्मद शाद फैसल द्वितीय व मोहम्मद इरफान तृतीय स्थान पर रहे। बीस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। जमायत ए इस्लामी हिंद के जिलाध्यक्ष ने बताया कि संस्था देश के सभी नगर एवं शहरों में लड़कियों की शिक्षा संबंधित पहलुओं को सामने रखकर कार्य करती है। नगर अध्यक्ष बुशरा जरगाम ने कहा कि संस्था समय-समय पर लड़कियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम का संचालन नरगिस अली ने किया। यहां स्कूल प्रबंधक मुद्दसिर राणा, शिल्पी, मीनाक्षी शर्मा, उसरा, मिस्बाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नेशनल पब्लिक स्कूल में गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से छात्र अधिवेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें