फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की जागरूकता को दौड़े महिला, पुरुष और बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने लगाई दौड़
विज्ञापन

मेरठ। क्लीन मेरठ संस्था की तरफ से रविवार को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से दौड़ का आयोजन किया गया। गुजरात में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गोविंद ढोलकिया और सीनियर आईएएस आलोक सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ प्रतियोगिता चार वर्गों में पूरी हुई।
पहला वर्ग एम 1 था। इस वर्ग में 10 से 40 आयु वर्ग के बच्चे और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम कपिल, द्वितीय राजकमल और तृतीय संदीप रहे। दूसरा वर्ग एम 2, जिसमें 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों ने भाग लिया। जिसमें दिनेश कुकरेती प्रथम, पल्लव जैन द्वितीय और सुरेश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। तीसरा वर्ग एफ1 था, इसमें 10 से 40 वर्ष की बच्चियां और महिलाएं रहीं। जिसमें राखी ने प्रथम, रूपल ने द्वितीय नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथा वर्ग एफ 2रहा, जिसमें 40 वर्ष से अधिक की महिलाएं रही। जिनमें प्रथम अंशुल, द्वितीय सोनाली अग्रवाल और तीसरे स्थान पर निशि जैन रहीं। दौड़ कैलाश प्रकाश स्टेडियम से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक के सामने से चौ. चरण सिंह पार्क होते हुए वापस कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर संपन्न हुई। इसकी दूरी करीब 1200 मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोलकिया और आलोक सिन्हा ने भी लगाई झाड़ू
मेरठ। क्लीन मेरठ संस्था के सदस्यों ने स्टेडियम के बाहर सफाई भी की। इस दौरान गोविंद ढोलकिया और आलोक सिन्हा ने हाथ में झाड़ू उठाकर श्रम दान किया। धनवंतरी अस्पताल तक सड़क को चकाचक किया। इस दौरान स्थानीय निवासी और व्यापारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सदस्य और स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रगान गया। टीम से अमित कुमार अग्रवाल, सीपीएस यादव, धीरज कुमार, मनोज कुमार, दिव्या सैनी, दिनेश शर्मा, राजीव शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, उमेश सक्सेना, प्रिंस अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, आदिश अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार शर्मा, सचिन बंसल, महेश चंद गोयल, अनुराग यादव, धर्मेंद्र कुमार, कांता चौहान, अनु भाटिया, शुभम चौधरी, गिरीश भारद्वाज, शुभम, गौरव जैन, हरि कृष्ण मांगलिक, विपुल सोती, निखिल सैनी, कौसर नदीम, लक्ष्मी शर्मा, महावीर प्रसाद, नितिन वर्मा, नरेंद्र कुमार, मोहनलाल वर्मा, नितिन बंसल, अभिषेक मित्तल, अमित सबरवाल, पूनम गोयल, सचिन गोयल, शुभम, श्वेता सैनी, आलोक कुमार, अमीन उल हक, दिव्या गर्ग, प्रियंका चौधरी, नीरज कांत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें