फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में शुरू हुई दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर शुरू हुई भाजपा में दौड़
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में भाजपा नेतृत्व पूरी तरह जुटा है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है। वहीं दूसरी तरफ दावेदारों की दौड़ भी दिल्ली और लखनऊ के दरबार में शुरू हो चुकी है। अहम बात ये है कि इस बार मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से दो महिलाओं की दावेदारी भी सामने आ रही है।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट वैश्य सीट मानी जाती है। 2009 से लगातार इस सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल सांसद निर्वाचित होते आ रहे हैं। वह तीसरी बार भी प्रमुखता से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। लेकिन उनके सामने इस बार कई दावेदार प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमित अग्रवाल की दावेदारी सबसे अहम मानी जा रही है। अमित अग्रवाल विधानसभा चुनाव में कैंट विधानसभा से मजबूत दावेदार थे, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट कट गया था। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में जहां उन्होंने मथुरा में तो उपचुनाव में गौतमबुद्ध नगर में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव की कमान संभाली, उससे नेतृत्व उनसे खुश है। इसके अलावा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा इस बार भी प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जातिगत आंकड़ों से गाजियाबाद सीट ठाकुर बिरादरी के लिए मुफीद मानी जाती है तो मेरठ हापुड़ सीट वैश्य बिरादरी के लिए मुफीद मानी जाती है। लेकिन सरधना विधायक ठा. संगीत सोम की नजर इस बार मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर है। सूत्रों के अनुसार ठा. संगीत सोम यहां पर ठाकुर वोटों की बहुलता का दावा करते हुए नेतृत्व के सामने इस सीट पर मजबूती से दावा पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की भी टिकी है नजर
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर पहली बार महिलाएं भी दावेदारी करती नजर आ रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल के साथ ही महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी में कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं। इसके लिए इन दोनों ने भी आला नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें