फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने टॉपर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक ने हाईस्कूल टॉपर को किया सम्मानित
- आर्थिक मदद का भी दिया आश्वासन
मेरठ। संजय विहार निवासी नेहा गुप्ता पुत्री संतराम गुप्ता को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पुष्पगुच्छ और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। साथ ही आगे के लिए भी आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। नेहा ने यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन किया है। इस दौरान जागृति विहार के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र भड़ाना, जागृति विहार मंडल के महामंत्री विकास शर्मा, नरेश विश्वकर्मा, जीत सिंह लोधी, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र कश्यप, अजय भारती, समीर चौहान, ललित मोरल, वीर सिंह, विवेक शर्मा और रविंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


केके इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान
मेरठ। केके इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा 10 और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इनमें हाईस्कूल में अनुज पाल, अनुराग बंसल, इंटरमीडिएट में आशीष रस्तोगी, नवीन माथुर और ऋषभ वर्मा आदि को माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली के प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह और डॉ. समीर कुमार मंडल, पूनम शर्मा, राजपाल शर्मा, डॉ. सचिन भोला, पीयूष कांत शर्मा रहे। संचालन मनीष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें