फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जिला सहकारी बैंक के लिए होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिंदरपाल सिंह आज करेंगे नामांकन
विज्ञापन

मोदीपुरम। जिला सहकारी बैंक में भाजपा अधिकृत निदेशकों का नामांकन बृहस्पतिवार को होगा। नामांकन के लिए सभी प्रत्याशी रुड़की रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के कार्यालय पर एकत्रित होंगे। प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा के सांसद एवं विधायक के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के दावेदार मनिंदरपाल सिंह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी है। उनका चेयरमैन बनना लगभग तय है। वह भी अन्य निदेशकों के लिए बृहस्पतिवार को बैंक में नामांकन करेंगे। इसके बाद दस मई को निदेशक चुने जाने के बाद 11 मई को चेयरमैन का चुनाव होगा। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार चुना है। बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय पर नामांकन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी इसके लिए सूचना दे दी गई है। मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए सभी कार्यालय पर एकत्रित होंगे और यहां से नामाकंन करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें