फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेरनगर में सड़क बनवाने को आगे आए शहर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक निधि से बनेगी खैरनगर की सड़क
मेरठ। वैली बाजार चौराहा से खैरनगर पटेल नगर पुलिस चौकी तक अब टूटी सड़क के दिन बहुरेंगे। शहर विधायक ने विधायक निधि से सड़क को बनवाने का निर्णय लिया है। शहर विधायक के प्रस्ताव पर नगर निगम प्रशासन ने एनओसी जारी कर दी है। विधायक ने खैरनगर मार्ग के साथ-साथ अन्य कई मार्गों को बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए हैं।
खैरनगर दवाइयों का थोक बाजार है। बाजार में मेरठ से ही नहीं बल्कि आसपास के शहर और प्रदेशों के दवा व्यापारी भी खैरनगर पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन करोड़ों का दवा कारोबार होता है। वैलीबाजार चौराहा से खैरनगर बाजार में टायल्स की सड़क पूरी तरह टूटी पड़ी है। सड़क बनवाने की मांग को लेकर दवा व्यापारी रजनीश कौशल सहित अनेकों व्यापारी नगर निगम प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन व्यापारियों को केवल आश्वासन देता रहा है। अब शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी ने व्यापारियों की मांग के अनुरूप खैरनगर मार्ग को बनवाने के लिए आगे कदम बढ़ाए हैं। विधायक अपने निधि से सड़क निर्माण कराएंगे। यह मार्ग टायल्स से नहीं बल्कि डेंस से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक रफीक अंसारी का कहना है कि काफी समय से व्यापारी सड़क बनवाने की मांग करते चले आ रहे थे। उन्होंने खैरनगर बाजार की सड़क ही नहीं बल्कि कई अन्य सड़कों को भी बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें