फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जाम से नहीं मिल रही निजात,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पल्हैड़ा चौराहे पर फिर लगा जाम, यात्री रहे परेशान
मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौराहे पर जाम के झाम से निजात नहीं मिल रही है। रविवार को चौराहे पर सुबह नौ बजे ही लोग जाम से जूझने शुरू हो गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पल्हैड़ा चौराहे पर रविवार को सुबह नौ बजे से लगने वाला जाम रूक-रूक कर शाम तक लगता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और फिर दिनभर गायब रही। चौराहे पर जाम का आलम यह है कि दिन में कई बार जाम लगता है। शनिवार और रविवार को हालात और भी खराब हो जाते है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पल्हैडा चौराहे पर स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक चौराहा बनाने की मांग की है, लेकिन नागरिकों की इस मांग को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसके चलते चौराहे पर आए दिन जाम लगता रहता है। स्थानीय नागरिक जिलाधिकारी से शिकायत कर थक चुके है, लेकिन अभी तक यहां पर ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारियों का आरोप है कि जाम लगने के बाद पुलिस को सूचना दी जाती है लेकिन पुलिस नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें