फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक भटनागर प्रतियोगिता पर रायल क्लब का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल क्रिकेट मैदान पर आयोजित द्वितीय दीपक भटनागर मेमोरियल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रॉयल एकेडमी ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 20 रनों से हराया।
विज्ञापन

चैलेंजर क्लब ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रॉयल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 9 विकेट पर 212 रन बनाए। फैसल ने 85 और शारिक ने 38 रन बनाए। चैलेंजर के गेंदबाज आसिम ने चार, आकिब ने तीन विकेट लिए। 212 रनों के जवाब में उतरी चैलेंजर की टीम 29.2 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। रॉयल के गेंदबाज वसीम और फैसल ने तीन-तीन व तारिक ने दो विकेट लिए। आयोजक सचिव मनोज भटनागर ने बताया कि मैन ऑफ द मैच फैसल अंसारी व मैन ऑफ द सिरीज विशाल नेगी रहे। बेस्ट बॉलर आसिम व फैसल अंसार रहे। इस दौरान कपिल चौधरी, नीरज चौधरी, विवेक कुमार, विपिन, रिंकू, प्रशांत, रोहित, मोहित सहित आदि मौजूद रहे।

महापौर को सम्मानित किया
मेरठ। द इंडियन जिमखाना क्रिकेट क्लब द्वारा रविवार को जिमखाना मैदान में महापौर सुनीता वर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके पति एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद रहे। मेयर सुनीता वर्मा ने जिमखाना मैदान की साफ सफाई का विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया। इस दौरान गुरुतेग बहादुर स्कूल की अध्यापिका चेतना गुप्ता, विधिशा शर्मा, महामंत्री पवन गोयल, मंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, उमेश चौरसिया, कोच अनुज गुप्ता, अमरीश कुमार, फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नेशनल खेल एक फरवरी से
मेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा चतुर्थ नेशनल खेल पार्ट प्रथम का आयोजन एक फरवरी को होगा। समिति के अध्यक्ष विक्रांत गौतम ने बताया कि सुभारती मेडिकल कालेज में प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। जिसमें 20 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबाल, हाकी, क्रिकेट, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, टेनिस, हैंडबाल, फ्लोरबॉल, रगबी सहित खेलों का आयोजन होगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार, एसके गुप्ता, संजीव कुमार, हरीश यादव, सुरेश शर्मा, बीके गुप्ता, विकास राणा, पिंटू, अवधेश कुमार, अमित शर्मा, गौरव, पंकज कर्दम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें