फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ततीना गांव में रेलवे ट्रैक के पास गोटका गांव के युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस पुलिस के अनुसार शव के पास एक बैग मिला। जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान निर्दोष निवासी गांव गोटका थाना सरूरपुर के रूप में हुई। परिजनों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर ली। परिजनों ने बताया कि निर्दोष की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। वो अक्सर रेलवे लाइन के किनारे ही आता-जाता था। निर्दोष शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें