फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ की 10 मिनट में मोर्चा संभालने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अतिसंवेदनशील शहर की भौगोलिक स्थिति जानने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 108 वीं बटालियन इन दिनों रैपिड कोर्स पूरा करने में जुटी है। कवायद है कि सूचना मिलने के बाद 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया जाए। इसलिए 11 दिसंबर से एक सप्ताह का परिचयात्मक अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

कंपनी कमांडर (डी) 108 बटालियन पीयूष बंसला के मुताबिक 17 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में हमारे जवान शहर के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय थाना पुलिस के साथ गली मोहल्ले, बाजार और कॉलोनियों में पैदल मार्च कर रहे हैं। लिसाड़ी गेट व कोतवाली थाना क्षेत्रों समेत अन्य संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी जुटाई चुकी है। बुधवार शाम आरएएफ की एक प्लाटून सदर बाजार क्षेत्र में पैदल घूमी। सदर बाजार पुलिस ने आरएएफ के जवानों का सदर, आबूलेन, कबाड़ी बाजार, पत्ता मोहल्ला समेत कई जगह पर स्थानीय लोगों से परिचय कराया।
शहर का भूगोल हाथ में
कंपनी कमांडर पीयूष बंसला ने बताया कि 108 बटालियन आरएएफ ने अभियान के तहत संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों को चिह्नित करने के साथ ही शहर के रास्तों की जानकारी भी की जा रही है। शहर के साथ शहर के लोगों से परिचय बढ़ाया जा रहा है ताकि शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ने की कोई स्थिति हो या फिर प्राकृतिक आपदा, भूकंप और अन्य आपातकालीन स्थिति पड़ने पर जन कल्याण के लिए आरएएफ दस मिनट में मौके पर पहुंच सके।
विज्ञापन

पुलिस का भी सहयोग
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि आरएएफ की यह अच्छी पहल है। भौगोलिक स्थिति जानने के लिए एक सप्ताह का आरएएफ का परिचयात्मक अभियान चल रहा है। सूचना देने के बाद आरएएफ जल्द मौके पर पहुंच जाएगी। उनके अभियान में स्थानीय पुलिस द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

खास बातें:
11 दिसंबर से चल रहा 108 आरएएफ बटालियन का परिचयात्मक अभियान
07 दिनों के इस रैपिड कोर्स में शहर की भौगोलिक स्थिति को जान रही आरएएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें