फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कालेज छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज ने भी छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयुक्त डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि नामांकन 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक मंगल पांडे सभागार में होगा। शाम 4 बजे नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 16 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, वैध और अवैध पाए गए प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन अपराह्न डेढ़ बजे और नाम वापसी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। शाम पांच बजे निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मतदान 19 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतगणना शाम तीन बजे से होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित करके निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें