फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली से पुलिस व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने कस्बे से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

कोतवाली-बिजनौर, कोतवाली-नगीना व कोतवाली-नहटोर रोड पर सड़क के दोनों और लगने वाले ठेले व खोखा धारकों के खड़े रहने से अतिक्रमण हो रहा है। इसके चलते कोतवाली से गुजरने वाले सभी मार्गों पर रोज जाम की स्थिति बन जाती थी। दुपहिया, चौपहिया और बड़े वाहनों से आना-जाना दुर्भर हो गया था। कई बार जाम में पुलिस व प्रशासनिक विभाग के उच्च अधिकारी भी फंस गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम नगीना ने एक मई को घोषणा कराई थी कि सभी तीन मई तक अतिक्रमण हटा लें। एसडीएम गजेंद्र सिंह के निर्देश पर प्रांतीय खंड बिजनौर के जेई राजेश कुमार ने अपनी टीम और पुलिस के साथ कोतवाली-नहटौर, कोतवाली-नगीना, कोतवाली-बिजनौर, कोतवाली नजीबाबाद रोड पर सड़क के मध्य से दोनों और 50-50 फुट के अंदर आने वाले खोखे व ठेले को हटवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें