फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल बलूनी पर वाद दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस नेता रिकिन अहलूवालिया ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और एक न्यूज चैनल के निदेशक के खिलाफ एसीजेएम प्रथम की अदालत में वाद दर्ज कराया है। आरोप है कि बलूनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन

रिकिन का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व एक न्यूज चैनल पर एक डिबेट के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने गांधी परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी के व्यवसाय को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। कांग्रेस के फेसबुक पेज से जुड़े रिकिन ने इस डिबेट पर आपत्ति उठाते हुए यह वाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें