फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोलोजिकल सोसायटी की तीन दिवसीय कांफ्रेंस आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोलॉजिकल सोसायटी की नेशनल कांफ्रेंस आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में पहली बार 27वीं नेशनल कांफ्रेंस नोर्थ जोन चैप्टर ऑफ यूरोलोजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया एवं यूरोलोजिकल सोसायटी मेरठ व आनंद अस्पताल की तरफ आयोजित की जा रही है। यह तीन से पांच नवंबर तक चलेगी। इसमें देश के करीब 450 यूरोलोजिस्ट व यूरोसर्जन हिस्सा लेंगे।
यह जानकारी बृहस्पतिवार को आनंद अस्पताल सभागार में हुई प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। यूरो सर्जन डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि कांफ्रेंस सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसमें 25 सर्जरी, कैंसर, रोबोटिक सर्जरी, आरआईआरएस होल एप सर्जरी की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण होटल ब्रेवरा में किया जाएगा, जहां सात राज्यों से आए चिकित्सक आधुनिक सर्जरी को देखेंगे। देर शाम नौ बजे अंगदान महादान को बढ़ावा देने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव होटल गॉडविन में इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नवंबर को सुबह साढ़े छह बजे अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए वाकाथन का आयोजन माल रोड पर किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के बच्चे भाग लेंगे। वाकाथन का शुभारंभ आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार करेंगे। इसमें नेशनल ऑर्गन एवं टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। साढ़े सात बजे अंगदान प्रोत्साहन के लिए एक गोल्फ मैच, गोल्फ मैदान मेरठ कैंट में आयोजित किया जाएगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होटल ब्रेवरा में शैक्षिक वर्कशॉप होगी, जिसके 15 सत्रों में देश केयूरोलोजिस्ट अपने शोध पत्र पढ़ेंगे और चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से अवगत कराएंगे। पांच नवंबर को होटल ब्रेवरा में कांफ्रेंस का समापन होगा।
खास बात
450 यूरोलोजिस्ट और यूरो सर्जन लेंगे हिस्सा, स्वामी रामदेव करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें