फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कैंटर की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा (मेरठ)।
हाईवे स्थित खड़ौली चौपले पर रविवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

बागपत के गांव बालौनी, थाना डौला निवासी हरीश कुमार पुत्र जगदीश ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। सोमवार तड़के 03:30 बजे वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। हाईवे स्थित खड़ौली चौपले पर एक कैंटर ने सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हरीश और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक विनोद निवासी रायबरेली भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेजा और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सब इंस्पेक्टर अजय देशवाल का कहना है कि हरीश के साथ जो उसका साथी था उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
हाईवे स्थित खड़ौली चौपले पर सोमवार देर रात हुआ हादसा, कैंटर चालक घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें