शासन की सख्ती और टूटने लगे अवैध होर्डिंग
मेरठ। शहर में अवैध होर्डिंग के कारोबार जमकर चल रहा है। वहीं नगर निगम के जो अधिकारी पिछले अगस्त माह तक शहर में अवैध होर्डिँग न होने की बात करते थे वहीं अब सड़कों से प्रतिदिन 25 से 35 अवैध होर्डिंग तोड़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण शासन की सख्ती है।
शासन ने शहर को अवैध होर्डिंग से मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को नगर निगम के होर्डिंग प्रभारी राजेश कुमार नरेश सिवालिया और अन्य कर्मचारियों के साथ जीआईसी के सामने पहुंचे। टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अवैध होर्डिंगों पर जेसीबी चलानी शुरू कर दी। टीम ने बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड पर तेजगढ़ी और शास्त्रीनगर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। झंकार मंडप के निकट अवैध होर्डिंग को लेकर एक ठेकेदार ने विरोध भी जताया, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। होर्डिंग प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि सोमवार को 32 अवैध होर्डिँग हटाए गए हैं।
खास बात
निगम अधिकारी नहीं मानते थे शहर में लगे हैं अवैध होर्डिँग