फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क गडढ़े अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान.....
विज्ञापन

- नगर निगम ने बारिश से पहले सड़कों के गड्ढों में डलवाए थे पत्थर और मिट्टी
- बारिश होने से फिर से गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील होती जा रही हैं। नगर निगम ने दो दिन पहले कुछ सड़कों को कच्ची ईंट और मिट्टी से गड्ढा मुक्त कराया था। जो बारिश के कारण फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने भी आदेश जारी किया हुआ है। इसके बाद भी शहर और छावनी क्षेत्र की बदहाल सड़कों की तरफ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। घंटाघर से रेलवे रोड चौराहा, जली कोठी मार्ग, बच्चा पार्क तक सड़कों का बुरा हाल है। इन सड़कों पर बड़े और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छावनी क्षेत्र में बांबे बाजार जैसे इलाकों की सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो रही हैं। वहीं शुक्रवार को पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने बेगमपुल से दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी तक सड़क पर पेचवर्क किया। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता प्रताप कुमार का कहना है कि विभाग अपनी सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें