फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में आने के लिए बिछा रहे गोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में आने के लिए लगातार सेटिँग कर रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में हुई नगर निकाय की बैठक के बाद उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री से मुलाकात की है।
विज्ञापन

भाजपा नगर निगम और नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनाव नवंबर में होने है। इसको लेकर गाजियाबाद के आइटीएस कॉलेज में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद मेरठ से सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुनील बंसल से मुलाकात की। वह बागपत के एक विधायक के साथ वहां पहुंचे थे तथा उन्होंने ही यह वार्ता कराई। बैठक में पहुंचे मेरठ के पदाधिकारी भी पूर्व जिलाध्यक्ष को देखकर चौंक गए। बैठक खत्म होने के बाद विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष व सुनील बंसल के बीच वार्ता हुई है।
हालांकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के लिए यह राह इतनी आसान नहीं है। भाजपा में भी कई विरोधी उनके खिलाफ लगे हुए हैं। वह पिछले दो माह से प्रयास कर रहे है, लेकिन अभी तक बात नहीं बनी है।
विज्ञापन


वर्जन
सपा नेता के फिलहाल भाजपा ज्वाइन करने के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। लेकिन गाजियाबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर हुई बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुंचे थे। वहां पर पदाधिकारियों से वार्ता की है। पार्टी ज्वाइनिंग का काम भाजपा के नेतृत्व का है।
भाजपा नेता सतेंद्र भराला

वर्जन
पार्टी में आने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रयास कर रहे हैं। गाजियाबाद में भी बैठक के बाद वह वहां दिखाई दिए थे। अभी पार्टी का कोई निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी हाईकमान का जो निर्देश होगा, उसे माना जाएगा।
विज्ञापन

- शिवकुमार राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें