कृषि विश्वविद्यालय में 12 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया आज सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छात्र छात्राओं को डिग्री की उपाधि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पंजाब सिंह कुलाधिपति रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
दीक्षांत समारोह गांधी भवन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें करीब 1400 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। कृषि विवि में मुख्य अतिथि डॉ. पंजाब सिंह रहेंगे, वर्तमान में वह रानी लक्ष्मी बाई कृषि विवि झांसी के कुलाधिपति हैं।
इन्हें मिले मेडल
बीएससी एजी ऑनर्स
छात्र पदक
क्षितिज सक्सेना कुलपति -स्वर्ण
श्रीपति द्विवेदी कुलपति -रजत
रिकिता सिंह कुलपति -कांस्य
बीटेक बायोटेक्नोलॉजी
छात्रा पदक
नीमिशा शर्मा कुलपति -स्वर्ण
अपर्णा गोस्वामी कुलपति -रजत
सुप्रिया शुक्ला कुलपति -कांस्य
इन्हें मिली डिग्री
बीएससी ऑनर्स कृषि -101
बीटेक जैव प्रौद्योगिकी -65
मास्टर्स कृषि -74
मास्टर्स जैव प्रौद्योगिकी -10
पीएचडी -35