फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाकुंभ से लौटीं 57 बसें, पटरी पर आएगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
बड़ौत डिपो पर खड़ी बसें। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बड़ौत। महाकुंभ से 57 बसें सोमवार को वापस डिपो लौट आई है। इनके आने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। क्योंकि अभी तक यात्रियों को बसों की कमी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

डिपो से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करीब 120 बसों को भेजा गया था। इनके जाने से यहां पर बसों की कमी से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। केवल 25 बसों के भरोसे अभी तक यात्रियों का सफर चल रहा था। सोमवार को महाकुंभ से 57 बसें लौट आईं हैं। इनके अलावा 15 बसें कई दिन पूर्व वापस लौट आई थी। इन बसों का दोबारा से उन्हीं मार्गों पर संचालन किया जाएगा जहां पहले चल रहीं थीं। बड़ौत से शामली, बुढ़ाना, मेरठ के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के छपरौली व कोताना मार्ग पर बसों की अधिक कमी चल रही थी। यात्रियों का डग्गामार वाहनों के सहारे सफर चल रहा था। बसों के आने से यात्रियों को आवागमन में सभी सुविधा मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक सप्ताह के अंदर बाकी बसें भी वापस लौट आएगी।

- महाकुंभ से डिपो की बसें वापस आनी शुरू हो गई है, जिनका पूर्व के रूटों पर ही संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें