फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 52 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
सीएचसी में रक्तदान शिविर का शुभारंक्भ करते पालिका चेयरमैन। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान हुआ। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने फीता काटकर किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, निवारण, देखभाल और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान की महत्ता को समझाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण, विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और रक्तदान शिविर शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में आयोजित इस कैंप के उद्घाटन के साथ ही स्वास्थ्य सेवा को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास जारी है।

सीएचसी में रक्तदान शिविर का शुभारंक्भ करते पालिका चेयरमैन। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें