भाजयुमो रिठानी मंडल द्वारा कुंडा स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्रोत :
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा रिठानी मंडल की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत कुंडार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल रहीं। शिविर में 20 युवकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा रिठानी मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा चीनू, युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष आयुष कौशिक, योगेश गोयल, रितिक शर्मा, कन्हैया पाल, शशांक आदि मौजूद रहे। संवाद