एक किट की कीमत करीब 4300 रुपये
जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को बांटी गई एफटी किट की कीमत करीब 4300 रुपये है। यहां 1220 किट बांटी गई थीड्ड और इस तरह से करीब 52 लाख रुपये की किट बांटी गईं। उनमें एक किट से 100 सैंपलों की जांच कराने की व्यवस्था है। इसके लिए सभी ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए गए थे।
55 ग्राम पंचायतों का भूजल है दूषित
जिले में हिंडन व कृष्णा नदी किनारे बसे 55 गांवों का भूजल पहले ही दूषित है। जहां एनजीटी की सख्ती के बाद शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकियों की व्यवस्था कराई गई थी। उन गांवों तक से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
इनको बांटी गई थीं एफटी किट
गांव में ही पानी की जांच करने के लिए फील्ड टेस्ट किट एक गांव की पांच महिला को वितरित की गईं। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की सखी या फिर जल संरक्षी को प्राथमिकता दी गई थी।
मुख्यालय से भेजी गई एफटी किट छह माह पहले वितरित करा दी गई थीं। जिसमें अभी तक एक भी रिपोर्ट साइट पर अपलोड नहीं की गई। एफटी किट लेने वाली महिलाओं से जवाब मांगा जाएगा। नियमित रूप से पानी की जांच करने और रिपोर्ट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। -अविनाश गुप्ता, एक्सईएन जल निगम