फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकमल एंक्लेव में कस्टम विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित राजकमल एंकलेव में बुधवार शाम कस्टम विभाग की टीम ने एक मकान में छापा मारा। यह मकान एक रेस्टोरेंट संचालक का बताया जा रहा है। हालांकि मकान में कोई नहीं था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टीम पहले शाम करीब चार बजे आई थी। आधा घंटा रुकी और वहां से चली गई। इसके बाद करीब छह बजे फिर से टीम आई और रात 8:30 बजे तक वहां रही। टीम ने इस दौरान मकान में पड़ताल की। हालांकि किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। दिल्ली से आई कस्टम की टीम में छह से सात लोग शामिल थे। जाते समय टीम से बातचीत करने की भी कोशिश की गई। मगर उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इन्हें यहां से क्या मिला, देर रात तक यह जानकारी नहीं हो सकी थी। गौरतलब है कि यह वही कालोनी है जहां 25 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें