फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला दिवस पर गरीबों को बांटे नए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जवला दिवस पर गरीबों को बांटे एलपीजी कनेक्शन
विज्ञापन

मेरठ। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर शुक्रवार को उज्जवला दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियाें ने उज्जवला लाभार्थियों को एलपीजी की सुरक्षा, स्वच्छ ईंधन, के प्रयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जागरूक किया। साथ ही नए कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की निर्धन महिलाओं को खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधन के लिए इस्तेमाल से होने वाले धुंए से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। रसोई में आग जलाना एक घंटे में 400 सिगरेट के धुंए के बराबर होता है। जिसके कारण पांच लाख महिलाओं की मृत्यु प्रतिवर्ष हो जाती है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार विशेषकर ग्रामीण परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उज्जवला योजना प्रारंभ की। इस अवसर पर भाजपा नेता वीर सिंह कर्दम, नरेंद्र राष्ट्रवादी, हर्ष गोयल, रवीश अग्रवाल, प्रवीन अरोड़ा, मुकेश, ममता त्यागी आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें