फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े कनेक्शनों की एमआरआई नहीं होने पर भड़के एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दस किलोवाट और उससे ऊपर के कनेक्शनों की एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) नहीं होने पर पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने कड़ा एतराज जताया। साथ ही बिलिंग एजेेंसी साईं कंप्यूटर्स को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

एमडी आशुतोष निरंजन मंगलवार को ऊर्जा भवन में बड़े उपभोक्ताओं के यहां डबल मीटरिंग करने और बिजली चोरी रोकने आदि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए 10 किलोवाट और उससे ऊपर के उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की एमआरआई कराने तथा 50 किलोवाट व उससे ऊपर के उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की डबल मीटरिंग कर माहवार सही बिल निर्गत करने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ता के मेन मीटर और परिसर के बाहर पोल पर लगे मीटर की खपत में मिले अंतर के चलते उसकी सघनता से जांच की जाए कि कहीं उस मीटर को टेंपर तो नहीं किया गया है। एमडी ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुधारने एवं सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए शासन द्वारा सारथी योजना लागू की गई है। इसके लिए मैसर्स आरईसीपीडीसीएल को कंसलटेंसी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। बैठक में निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी, बिलिंग एजेंसी प्रतिनिधि और तमाम अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन

खास बात
पीवीवीएनएल एमडी की ने की समीक्षा, दस किलोवाट के मीटर की नहीं गई एमआरआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें