फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीपुरम की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज की मान्यता के लिए इस सत्र में आखिरी मौका है। 11 सितंबर को वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) की बैठक में कॉलेज की मान्यता पर चर्चा होगी। मान्यता मिलने पर 20 सितंबर तक कॉलेज में दाखिले मिल सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विवि प्रशासन की लापरवाही का दंश छात्रों को झेलना पड़ रहा है। वर्ष 2011 में कॉलेज का संचालन सशर्त शुरू हुआ था, शर्त पूरी नहीं की गई तो फिर मान्यता भी खत्म कर दी। तब से कॉलेज को बिना मान्यता के ही चलाया जा रहा है। मान्यता के लिए कॉलेज में वीसीआई की टीम हर साल आती है। लेकिन शिक्षकों और उपकरणों की कमी के कारण मान्यता नहीं मिल पाती। छह साल में विवि न मानक ही पूरे कर पाया और न ही शिक्षकों की भर्ती हो सकी है। कुलपति डॉ. गया प्रसाद का कहना है कि मान्यता के लिए जो जानकारी मांगी गई थी, वह दी गई है। साथ ही वीसीआई के चेयरमैन और सचिव को भी पत्र लिखा गया है। शुरुआती साल के लिए विवि के पास मानक पूरे हैं। मान्यता मिल सकती है।
विज्ञापन


ये हैं जरूरी
वर्तमान में फैकल्टी
पद तैनाती जरूरत
प्रोफेसर 2 17
एसोसिएट प्रोफेसर 4 25
असिस्टेंट प्रोफेसर 16 45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें