मेरठ। केएमसी हॉस्पिटल में शुक्रवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर हड्डी, ब्लड शुगर, मशीनों द्वारा नसों की जांच, बीएमआई व सभी प्रकार के जोड़ों की नसों के दर्द की जांच के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 228 मरीजों को पंजीकृत करके, उन्हें दर्द जैसी समस्या से निजात पाने के उपाय बताए गए। डॉ. रजनी यादव व उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। डॉ. रजनी ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिला व पुरुषों की हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने के कारण कमर दर्द आदि बढ़ जाता है।