मेरठ। पुलिस ने दो दिन पहले जिन झुग्गी झोपड़ियों में भारी संख्या में मृत पशुओं का मीट और अवशेष बरामद किए थे, उनमें आधा दर्जन झोपड़ियों में शनिवार देर रात आग लगा दी गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कमेला रोड से सटे नाले पर कंजर वाले पुल के पास लोगों ने इन झोपड़ियों में पशु कटान होता पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी धर्मपाल और शंकर को जेल भेजा था। एक दर्जन से अधिक लोग झुग्गी झोपड़ी छोड़कर भाग निकले थे। अब झुग्गी झोपड़ियों में आग लगा दी गई। एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि आग किसने लगाई है, इसका पता नहीं चल सका है।
घर में पशु कटान करने वाला गिरफ्तार
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात अवैध कटान के आरोपी दिलशाद पुत्र इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ कोतवाली ने बताया कि दिलशाद के घर से शुक्रवार को दो बोरे मीट बरामद हुआ था। आरोपी ने बताया कि दूसरे स्थान पर मीट काटकर घर में लाकर 100 से 110 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था।