मेरठ। माननीयों के नाम पर दी जाने वाली सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। इसी को देखते हुए जिला स्तरीय समिति ने सपा के पांच नेताओं की सुरक्षा के आवेदन में तीन को निरस्त करते हुए दो को ही एक-एक माह के लिए एक-एक गनर देने की संस्तुति की है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, सपा नेता अतुल प्रधान, अनुराग गोस्वामी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद और राज्य अनुसूचित आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ ने अपनी सुरक्षा में लगाए गए गनर वापस करते हुए सुरक्षाकर्मी दिलाए जाने की मांग की थी। जिस पर जिला स्तरीय कमेटी ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सीमा प्रधान और गुलाम मोहम्मद को जहां 10 प्रतिशत निजी व्यय पर एक-एक माह के लिए एक-एक गनर देने की संस्तुति की है। वहीं, अतुल प्रधान, मुकेश सिद्धार्थ और अनुराग गोस्वामी को सुरक्षा प्रदान न करने का निर्णय लिया गया।
खास बात
- पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को मिलेगा गनर
- मुकेश सिद्धार्थ और अनुराग गोस्वामी को गनर देने से किया इंकार