फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस से निकालेंगे 5140 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीएस से निकालेंगे 5140 करोड़ रुपये
विज्ञापन

मेरठ। घरेलू उपभोक्ताओं और नलकूप किसानों पर फंसे बकाया बिल जमा कराने के लिए शुरू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में अधिकारियों ने ताकत लगानी शुरू कर दी है। दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के 5140 करोड़ रुपये बकाया हैं।
इसकी वसूली के लिए ही सरकार ने एक मार्च से आननफानन में योजना शुरू की है। योजना के तहत उपभोक्ता 15 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण का अल्प समय होने से अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने में पसीना छूट रहे हैं। उधर, कम राजस्व वसूली के चलते अधिकारियों पर वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की भी तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते बिजली बिल बकाया की स्थिति खराब चल रही है। तगादा करने के बाद भी उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। योजना लागू की है। पीवीवीएनएल में दोनों श्रेणी के 44,45,403 उपभोक्ताओं पर 5140 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं पर 3422 करोड़ और नलकूप उपभोक्ताओं पर 1718 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

31 मार्च तक भुगतान पर सरचार्ज की शत-प्रतिशत छूट
योजना के तहत पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को जनवरी, 21 तक बकाया मूल धनराशि (सरचार्ज रहित) का 30 फीसदी एवं 31 जनवरी, 21 के बाद देय बिल के साथ जमा करना होगा। 31 मार्च तक अवशेष धनराशि का भुगतान करने पर सरचार्ज की शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। पंजीकरण संबंधित खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय, जनसुविधा केंद्रों पर ऑनलाइन प्रणाली से ही किया जाएगा। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पूर्व में लागू आसान किस्त योजना एवं किसान आसान किस्त योजना के अंतर्गत पंजीकृत जिन उपभोक्ताओं का पंजीकरण किस्तों के नियमित भुगतान न करने पर निरस्त हो गया था, वे इस योजना में पुन: पंजीकरण करा सकते हैं। जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर निशुल्क कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें