फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 51 दिव्यांग बच्चों की जांच

विज्ञापन
सरधना। बीआरसी पर बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन
विज्ञापन
- बीआरसी सरधना पर आयोजित शिविर में चार बच्चों को किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। शिविर में 51 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इनमें 24 बच्चों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। चार बच्चों को उपचार के लिए रेफर किया गया। 23 बच्चों के आवेदन मानकों के अनुरूप न होने के कारण निरस्त किए गए।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने किया। शिविर जिला समन्वयक राजेश कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आलोक नायक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रथमेश कुमार सिंह, नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. विभा नागर और बेसिक शिक्षा विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश वर्मा ने बच्चों की जांच की। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई। कैंप को सफल बनाने में विशेष शिक्षक रुचि कर्णवाल, प्रीति तोमर, अशोक कुमार, शिवकेश तिवारी और गौरव शर्मा समेत बीआरसी स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें